कोविड के टीके से कोई छूटा, समझो सुरक्षा चक्र टूटा: जिलाधिकारी | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

कोविड के टीके से कोई छूटा, समझो सुरक्षा चक्र टूटा: जिलाधिकारी | New India Times

कोविड टीकाकरण का ग्राफ बढ़ाने के लिए प्रशासन के प्रयास जारी हैं। इसके लिए स्कूलों में शिविर लगाए जा रहे हैं तो वहीं युवाओं के बीच कोविड टीके के प्रति जागरूकता भी पैदा की जा रही। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने युवा वर्ग से निःसंकोच टीकाकरण के लिए आगे आने की अपील की है। आंकड़ों के मुताबिक जिले में 91 फीसदी लोगों को कोविड के पहला टीका व 62 फीसदी लोगों को दूसरे टीके से प्रतिरक्षित किया जा चुका है।
जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि जिले की दो लाख आबादी अभी भी कोविड टीकाकरण की पहली खुराक, 10 लाख आबादी टीकाकरण की दूसरी खुराक से वंचित है जो चिंताजनक है। उन्होंने जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि स्वयं के साथ ही अपने आसपास नातेदार, रिश्तेदार, पड़ोसी एवं मित्र गणों को कोविड टीके की अनुमन्य खुराक अवश्य दिलवाकर जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएं। पूरा प्रयास करें कि उनका गांव, गली, मोहल्ला, ब्लॉक, तहसील एवं जिला में कोई भी टीकाकरण से वंचित ना रहे। शत प्रतिशत टीकाकरण कराकर उसे सेफ जोन बनाएं। उन्होंने कहा कि फील्ड में स्वास्थ्य विभाग के सिपाही पूरी तन्मयता से बिना अपने जीवन की परवाह किये टीकाकरण अभियान में जुटे हैं। इसलिए सभी जनपद वासी अनुमन्य टीके की खुराक अवश्य लें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version