डीएम ने पीठासीन व मतदान कर्मियों के साथ की बैठक | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहाँपुर (यूपी), NIT:

डीएम ने पीठासीन व मतदान कर्मियों के साथ की बैठक | New India Times

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश प्रताप सिंह द्वारा शनिवार को विकास भवन सभागार में विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु पीठासीन व मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिये जाने हेतु मास्टर ट्रेनरों के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिये गये।
जिलाधिकारी ने कहा कि मतदान हेतु ईवीएम व वी.वी. पैट के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर कार्य करना बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। वी.वी. पैट एवं इवीएम टेक्नोलाजी के आधार पर कार्य करते हैं। इसलिए इन उपकरणों को कनेक्ट करने व क्रियान्वित करने की जानकारी जरूरी है।
उन्होंने कहा कि सभी मास्टर ट्रेनर के रूप में पूर्व के चुनावों में भी ट्रेनर का कार्य कर चुके हैं परन्तु इसके बाद भी पीठासीन अधिकारी पुस्तिका को जरूर पढ़ लें, जिससे इवीएम तथा वी.वी. पैट संचालन हेतु सही प्रशिक्षण दे सकें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्याम बहादुर सिंह, अपर जिला अधिकारी (प्रशासन) राम सेवक द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version