अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

थाना हबीबगंज की पुलिस ने अरेरा कॉलोनी स्थित इडन स्पा सेंटर में देह व्यापार का पर्दाफाश करते हुऐ 6 महिलाओं एवं पांच पुरुषों को गिरफ्तार करने में कामियाबी हासिल की है।
मिली जानकारी के अनुसार हबीबगंज पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि अरेरा कॉलोनी स्थित इडन स्पा सेंटर में मसाज की आड में देह व्यापार का गोरखधंधा किया जा रहा है। पुलिस ने अपने एक आदमी को ग्राहक बनाकर भेजा सूचना की तस्दीक सही पाये जाने पर सेंटर के पास मौजूद पुलिस की टीम ने रेड मार दी।पुलिस को स्पा में देख युवक-युवतियां भागने लगे। पुलिस ने मौके से स्पा सेंटर के संचालक गौरव वाधवानी सहित अभिषेक मिश्रा, सौरभ मिहानी, मितेश लालवानी और राजेन्द्र को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को मौके से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्रीबरामद भी बरामद हुई है।
पुलिस के मुताबिक स्पा सेंटर संचालक ग्राहकों से 1 हजार से 5 हजार रुपए तक वसूलता था। हर सर्विस के लिए वह अलग-अलग पैसा वसूलता था। ग्राहकों को बुलाने के लिए उसने एक वाट्सऐप ग्रुप भी बना रखा था। ग्रुप के जरिए ही वह स्पा में आने वाली लड़कियों की जानकारी देता था। गौरव यह स्पा करीब डेढ़ साल से चला रहा था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
