सोशल मीडिया पर रिश्वत लेने का वायरल हो रहे वीडियो का संज्ञान लेते हुए कमिश्नर भोपाल संभाग ने आष्टा जनपद के सीईओ को किया सस्पेंड | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

सोशल मीडिया पर रिश्वत लेने का वायरल हो रहे वीडियो का संज्ञान लेते हुए कमिश्नर भोपाल संभाग ने आष्टा जनपद के सीईओ को किया सस्पेंड | New India Times

कमिश्नर भोपाल संभाग श्री गुलशन बामरा ने सीहोर जिले के जनपद पंचायत, आष्टा के जनपद सीईओ श्री डी.एन पटेल को तत्काल पद से निलंबित करने के आदेश दिए हैं।

सोशल मीडिया पर कार्यालयीन कक्ष में कथित रूप काम की मंजूरी के लिए रुपये लेने का कथित वीडियो वायरल हो रहा था। कमिश्नर भोपाल श्री गुलशन बामरा ने घटना की ओर संज्ञान लेते हुए, उनके इस कृत्य को पद आचरण के विरुद्ध मानते हुए जनपद पंचायत, आष्टा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी.एन पटेल को मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियम 1966 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जिला पंचायत, विदिशा किया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version