अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का हुआ पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का हुआ पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार | New India Times

एसटीएफ लखनऊ, एसओजी शाहजहांपुर, थाना राम चंद्र मिशन पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

रोहित कुमार एसओजी प्रभारी, रवि कुमार थाना राम चंद्र मिशन प्रभारी, उपनिरीक्षक महेश सिंह, अमरजीत सिंह एसओजी उदयवीर सिंह एसओजी अरविंद कुमार, एसटीएफ लखनऊ रविंद्र कुमार एसटीएफ लखनऊ हैदर एसओजी उदयवीर एसओजी आदि पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर हरप्रीत सिंह निवासी कानपुर रोड थाना आशियाना जनपद लखनऊ हरपाल सिंह निवासी ग्राम मोहनपुर थाना परिक्रमा जनपद लखीमपुर खीरी को सरदार खान का बंद भट्टा मोहल्ला सहावर गंज से भारी मात्रा में निर्मित अर्थ निर्मित अवैध असला बनाने के उपकरण व एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

हरप्रीत सिंह लखनऊ का मूल निवासी है वह पहले भी आसियाना थाना लखनऊ से अवैध शस्त्र फैक्ट्री चलाने के आरोप में जेल जा चुका है. हरपाल सिंह से दूर की रिश्तेदारी है विगत काफी समय से लखनऊ से तमंचे का सामान लेकर यहां पर हरपाल सिंह के पास आता था तथा फिर वह अपने रखे शस्त्र बनाने के उपकरण लेकर दोनों कहीं सुनसान स्थान देकर रात के समय तमंचे बनाते थे 8 से 10 तमंचे तैयार करके हरपाल सिंह को देकर हरप्रीत वापस लखनऊ चला जाता था तथा फिर आवश्यकता होने पर लखनऊ से सामान लेकर आता था. 20 जनवरी की शाम को हरप्रीत लखनऊ से यहां पर आया था उचौलिया के पास हरपाल सिंह मिल गया, हरपाल ने पहले ही शाहजहांपुर आकर आउटर साइट में बंद व सुनसान पड़ा यहां भट्टा देख लिया था आरोपियों ने पुलिस को बताया कि हम लोग उचौलिया से सीधे सामान लेकर यहां पर आ गए रात के समय एकांत में तैयार नलबाड़ी आदि से तमंचे बना रहे और सुबह तक काम करते हुए 3 से 6: के आसपास हम लोग यहां से चले जाते लेकिन इससे पहले ही पकड़े गए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version