बढ़ते हुए सायबर अपराधों से निपटने के लिए भोपाल पुलिस ने जारी किया सायबर फ्रॉड हेल्पलाइन नंबर | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

बढ़ते हुए सायबर अपराधों से निपटने के लिए भोपाल पुलिस ने जारी किया सायबर फ्रॉड हेल्पलाइन नंबर | New India Times

वर्तमान में सायबर क्राइम की घटनाओं के मामले बढ़ते जा रहे हैं। जैसे-जैसे बैंकिंग सर्विस ऑनलाइन होती जा रही है वैसे ही सायबर क्राइम में भी इजाफा हो रहा है। जिला पुलिस की सायबर सेल ने ऑनलाइन फ्रॉड की रोकथाम के लिये हेल्पलाइन नंबर जारी किया है जो 24 x 7 कार्य करेगा।

जिला पुलिस द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 0755-2920664 (लैण्ड लाइन) एवं 9479990636 पर कॉल सायबर फ्रॉड की शिकायत की जा सकती है। इस नंबर पर शिकायत दर्ज होने के साथ ही तुरंत कार्यवाही की जाएगी घटना से जुडे़ पोर्टल, बैंक और ई-कॉमर्स कंपनी से संपर्क कर अलर्ट मैसेज कर फ्रॉड होने रोका जा सकेगा अथवा फ्रॉड करने वाले को यथाशीघ्र ट्रेस कर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version