मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

समाजवादी पार्टी के कटरा विधानसभा से सपा प्रत्याशी व पूर्व विधायक राजेश यादव ने आज कटरा विधानसभा क्षेत्र में ताबड़तोड़ जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने परौर थाना क्षेत्र के ग्राम नारायण नगला, कुंडारिया, गोलागंज, तालिकापुर, नौगांवा सहित एक दर्जन से ज्यादा गांव में जनसंर्पक कर समर्थन मांगा। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार हर मोर्चे पर नाकाम साबित हुई है। उन्होंने कहा की संकल्प पत्र पार्टी और जनता के बीच का गारंटी कार्ड होता है बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र का एक भी वादा पूरा नहीं किया न किसानो की आय दुगनी हुई और न बेरोजगारों को रोजगार मिला. बीजेपी ने समाजवादी पार्टी के विकास कार्यो को अपना बताया है। इस दौरान उन्होंने कहा अब जनता सपा के कार्यकाल को याद कर रही है और अब दोबारा अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना चाहती है। इस दौरान उनके साथ सचिन पाठक, रवि शर्मा, सतेंद्र मास्टर, जनार्दन, अजीत यादव, विपिन यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे.
