एसओजी व थाना रोजा पुलिस ने पशु चोरी गिरोह के चार लोगों को किया गिरफ्तार, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर जनपदों में करते थे चोरी | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

एसओजी व थाना रोजा पुलिस ने पशु चोरी गिरोह के चार लोगों को किया गिरफ्तार, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर जनपदों में करते थे चोरी | New India Times

एसओजी व थाना रोजा पुलिस ने अंतर्जनपदीय पशु चोर गिरोह के सरगना सहित तीन लोगों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है।

रोहित कुमार एसओजी प्रभारी, राजकुमार शर्मा थाना रोजा प्रभारी, उ0 नि0 पंकज चौधरी, हेड कांस्टेबल राजाराम पाल एसओजी, उदयवीर सिंह एसओजी, ज्ञानेंद्र प्रताप एसओजी, दिलीप कुमार एसओजी, अजय कुमार एसओजी, तोसिम हैदर एसओजी, प्रभात चौधरी एसओजी, कपिल ठाकुर एसओजी आदि पुलिस टीम ने 16 जनवरी की सुबह मुखबिर की सूचना पर मोहम्मदी रोड सल्लिया की तरफ जाने वाले मार्ग पर साहसिक पुलिस मुठभेड़ के दौरान पशु चोरी करने जा रहे अंतर्जनपदीय गिरोह के सईद बंजारा निवासी मोहल्ला ककरा कस्बा व थाना निगोही जनपद शाहजहांपुर, आमिर निवासी मोहल्ला खालिया थाना निगोही जिला शाहजहांपुर, भूरे निवासी मोहल्ला ककरा कस्बा व थाना निगोही जिला शाहजहांपुर को गिरफ्तार कर बोलेरो गाड़ी, दो तमंचे, कारतूस, एक चाकू व 3 मोबाइल फोन बरामद किया है।

पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने पुलिस को बताया कि हम सब लोग मिलकर भैंस व अन्य पशु चोरी करते हैं हमारा एक अपना गिरोह है पकड़ा गया सईद बंजारा हमारा गैंग लीडर है हम लोग पहले भी कई बार जेल जा चुके हैं सईद पर तो करीब दो दर्जन मुकदमे दर्ज है हम सभी लोग निगोही कस्बे के रहने वाले हैं हम लोग निगोही से ही इकट्ठे होकर इसी पिकअप गाड़ी से रात के समय चलते हैं तथा शाहजहांपुर, सीतापुर,लखीमपुर खीरी आदि जनपदों में गांवों में जाकर भय से 1 पशु चोरी करते हैं गाड़ी को गांव के किनारे खड़ा कर देते हैं वह गांव के अंदर जाकर भैंस चुराकर गाड़ी में लादकर भैंसों को उसी रात निकलने से पहले स्लाटर हाउस ले जाकर बेच देते हैं जहां पर अन्य जानवरों के साथ कट जाती हैं पैसों को बेचकर जो रुपए मिलते हैं उन्हें हम लोग बराबर बराबर आपस में बांट लेते हैं इसी धंधे से हम पैसे कमाते हैं कई पशु चोरियों को कबूला

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version