गैस टैंकर की टक्कर से दो बाइक सवार और एक घोडी की मौत, एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल | New India Times

गुलज़ार अहमद, मैनपुरी ( यूपी ), NIT;  ​गैस टैंकर की टक्कर से दो बाइक सवार और एक घोडी की मौत, एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल | New India Timesएक तेज रफ्तार गैस टैंकर ने तीन बाइक सवारों को टक्कर मार दी  और तेजी से भागने की कोशिश में एक गर्भवती घोडी को भी कुचल दिया, जिससे दो बाइक सवारों और घोडी की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।​गैस टैंकर की टक्कर से दो बाइक सवार और एक घोडी की मौत, एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल | New India Timesमिली जानकारी के अनुसार भोंगाव मैनपुरी रोड पर पवार ग्रिड के निकट भोंगाव की ओर से जा रहे पल्सर सवार तीन युवकों को सामने से आ रहे इण्डेन गैस के खाली टैंकर ने जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे दो युवकों  की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची थाना पुलिस ने शवों को मोर्चरी भिजवाया जबकि गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। युवकों के पास से मिले मोबाइल फोन से उनके परिजनों को सूचना दे दी गयी। पुलिस ने बताया कि राजू उर्फ राजकुमार चौहान पुत्र वीरपाल व इंद्रजीत उर्फ सोनू पुत्र पूरन सिंह चौहान की मौके पर मौत हो गयी, जबकि विपिन कुमार पुत्र भूरे सिंह गंभीर रूप से घायल है, सभी युवक एलाऊ थाना क्षेत्र के ग्राम अर्जुनपुर गढ़ी के निवासी हैं। घायल विपिन की हालत नाजुक देख चिकित्सको ने उसे आगरा रेफर कर दिया है।​​गैस टैंकर की टक्कर से दो बाइक सवार और एक घोडी की मौत, एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल | New India Timesघटना के बाद बदहवास टैंकर चालक ने भागने के चक्कर में आगे चलकर सड़क किनारे घास चर रही एक घोडी को भी टक्कर मार दी जिससे उसकी भी मौके पर ही मौत हो गयी। घोड़ी मालिक अजित यादव ने बताया कि उनकी घोडी की कीमत दो लाख रूपए थी, साथ ही उन्होंने बताया कि घोड़ी 8 माह की गर्भवती थी, घटना की रिपोर्ट नगला सुखू निवासी घोड़ी मालिक  अजीत यादव ने थाना कोतवाली में दर्ज कराई है। थाना पुलिस ने टैंकर व उसके चालक हिरासत में लिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version