सरदार सरोवर बांध पीड़ितों के लिए आप ने किया प्रदेश व्यापी प्रदर्शन, भोपाल में प्रदर्शन में आप ने दिखाए शिवराज के तीन बंदर; माँ नर्मदा के 1 लाख संतानों की जल हत्या करने चाहते हैं शिवराज : आलोक अग्रवाल | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​सरदार सरोवर बांध पीड़ितों के लिए आप ने किया प्रदेश व्यापी प्रदर्शन, भोपाल में प्रदर्शन में आप ने दिखाए शिवराज के तीन बंदर; माँ नर्मदा के 1 लाख संतानों की जल हत्या करने चाहते हैं शिवराज : आलोक अग्रवाल | New India Timesआम आदमी पार्टी मप्र द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार सरदार सरोवर परियोजना प्रभावित एक लाख लोग डूब क्षेत्र में बसे हुए हैं, उनके लिए पुनर्वास स्थलों तैयार नहीं है, इसके बावजूद उन्हें उजाड़ने की तैयारी शिवराज सरकार ने कर ली है। आम आदमी पार्टी के दल द्वारा डूब क्षेत्र का दौरा किया गया था और पाया था कि लोगों को पुर्नवास के नाम पर कोई सुविधा नही दी जा रही है। ऐसे में उन्हें वहां से हटाना जल हत्या के समान होगा। ​सरदार सरोवर बांध पीड़ितों के लिए आप ने किया प्रदेश व्यापी प्रदर्शन, भोपाल में प्रदर्शन में आप ने दिखाए शिवराज के तीन बंदर; माँ नर्मदा के 1 लाख संतानों की जल हत्या करने चाहते हैं शिवराज : आलोक अग्रवाल | New India Timesइसी के विरोध में आज आम आदमी पार्टी द्वारा प्रदेश व्यापी प्रदर्शन किया गया। भोपाल में भी बोर्ड आफिस चौराहे पर प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में तीन कार्यकर्ता शिवराज के बंदर बने। इन बंदरो के नीचे लिखा था:-

  • 1. शिवराज के बंदर न 1- सरदार सरोवर बांध से प्रभावित एक लाख विस्थापितों की बिना पुर्नवास डूब मत सुनो 
  • 2. शिवराज के बंदर न 2- सरदार सरोवर बांध से प्रभावित एक लाख विस्थापितों की बिना पुर्नवास डूब मत देखो
  • 3. शिवराज के बंदर न 3- सरदार सरोवर बांध से प्रभावित एक लाख विस्थापितों की बिना पुर्नवास डूब पर मत बोलो।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे प्रदेश संयोजक श्री आलोक अग्रवाल ने कहा कि शिवराज सरकार एक लाख लोगों की जल हत्या की तैयारी कर रही है। बात बात पर बोलने वाले शिवराज इस पूरे प्रकरण में चुप्पी साधे बैठे है, न कुछ बोल रहे है, न कुछ सुन रहे हैं। ​सरदार सरोवर बांध पीड़ितों के लिए आप ने किया प्रदेश व्यापी प्रदर्शन, भोपाल में प्रदर्शन में आप ने दिखाए शिवराज के तीन बंदर; माँ नर्मदा के 1 लाख संतानों की जल हत्या करने चाहते हैं शिवराज : आलोक अग्रवाल | New India Times
उन्होंने यह भी कहा कि पुर्नवास स्थलों पर पीने का पानी तक नही है, फिर वहाँ कोई कैसे रह सकता है। एक तरफ शिवराज नर्मदा सेवा के नाम पर 2000 करोड खर्च करते है और दूसरी ओर माँ नर्मदा की संतानों की जल हत्या करवा रहा है। इसी साल होने वाले गुजरात चुनाव में भाजपा को जिताने के लिए मध्य प्रदेश के 1 लाख लोगों की बलि दी जा रही है। आम आदमी पार्टी इस पार्टी इसे पूरी ताकत से विरोध करेगी।​सरदार सरोवर बांध पीड़ितों के लिए आप ने किया प्रदेश व्यापी प्रदर्शन, भोपाल में प्रदर्शन में आप ने दिखाए शिवराज के तीन बंदर; माँ नर्मदा के 1 लाख संतानों की जल हत्या करने चाहते हैं शिवराज : आलोक अग्रवाल | New India Times
आम आदमी पार्टी की मांग है कि सरदार सरोवर के गेट खोले जाएँ और सम्पूर्ण पुनर्वास के बाद ही पानी भरा जाये।
इसके अतिरिक्त इंदौर, उज्जैन, सागर, राजगढ़, दतिया, सतना, रीवा, विदिशा, बुरहानपुर, शिवपुरी, मुरैना, सिवनी व अन्य जिलों में प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया गया। 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version