स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर एनएसयूआई ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर किया सूर्य नमस्कार | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर एनएसयूआई ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर किया सूर्य नमस्कार | New India Times

राजधानी भोपाल में प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी एनएसयूआई पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सूर्य नमस्कार किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में युवक कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी जी मौजूद रहे।

एनएसयूआई मेडिकल विंग के प्रदेश समन्वयक रवि परमार ने बताया कि युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर एनएसयूआई द्वारा युवाओं और प्रदेश के नागरिकों को जागरूक करने के लिए सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया क्योंकि सूर्य नमस्कार मानव शरीर की बौद्धिक और शारीरिक क्षमता के साथ-साथ मानव शरीर को भी स्वस्थ रख कई बीमारियों से बचाने में भी लाभदायक होता है।
आईटी सेल के प्रदेश समन्वयक अक्षय तोमर ने कहा कि आज का दिन एक नया प्रण लेने का दिवस है इसी को ध्यान में रखते हुए एनएसयूआइ के पदाधिकारियों ने यहां प्रण लिया है कि हम हमारी दिनचर्या में सूर्य नमस्कार को शामिल कर युवाओं को सूर्य नमस्कार करने के लिए प्रेरित करेंगे।

एनएसयूआई गांधीनगर के ब्लॉक अध्यक्ष अमित लबाना ने बताया कि स्वामी विवेकानंद जी के विचार जितने 19वीं सदी में प्रासंगिक थे, उतने ही आज भी पूरे विश्व के लिए प्रासंगिक हैं देश को आज ऐसे युवाओं की आवश्यकता है, जो स्वामी विवेकानंद के बताए आदर्शों पर चलकर देश को वैचारिक शारीरिक व मानसिक उत्थान के लिए कार्य करें.

इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता समर्थ समाधिया, हुजूर विधानसभा अध्यक्ष सोहन मेवाडा, लक्की चौबे, जिला सचिव भव्य सक्सेना, अरुण सिंह राजपूत, ईश्वर चौहान, देवेंद्र सोनारे, शैलेश पवार, डॉ हिमांशु, संदीप राजपूत, गौरव सिंह, आयुष उरमलिया, वंस कनोजिया, कार्तिक रघुवंशी, शशांक मोहित बासुदे के साथ सभी एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर सूर्य नमस्कार किया.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version