अरशद आबदी, झांसी ( यूपी ), NIT;
उत्तर प्रदेश के झांसी शहर में विगत अक्टूबर महीने में हुए हत्या के मामले में अब तक पुलिस ने हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं की है जबकि नामजद हत्यारोपी खुलेआम घूम रहे हैं।
झांसी नगर में एक पीड़ित परिवार न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है। झांसी पाल कालोनी निवासी किशोर कुमार पुत्र कालीचरन ने झांसी ज़िलाअधिकारी को एक प्रार्थना पत्र देते हुए बताया की उसका पुत्र जिसका नाम संतोष वर्मा था जो कि चित्रा चौराहे पर स्थित तुलसी होटल में काम करता था, जिसकी हत्या 10 अक्टूबर 2016 की रात के समय की गई थी लेकिन हत्या के बाद से अब तक हत्यारे खुलेआम घूम रहे हैं। जिसमें इंद्र कुमार मंचन्दनी एवं तरुड़ मंचन्दनी के खिलाफ़ मुकदमा भी दर्ज किया गया था, लेकिन आज तक पुलिस ने अपराधियों को गिरफ्तार नही किया है। पीड़ित परिवार वालों ने बताया कि वह दबंग लोग होने की वजह से पुलिस किशोर कुमार से राज़ी नामा करने का दवाब बना रही है और इस हत्या के मामले को रफादफा करने का प्रयास कर रही है। किशोर कुमार ने झांसी ज़िला अधिकारी जी से न्याय की गुहार लगाते हुए दोषियों के खिलाफ़ कार्यवाही करने की विनती की है।
