पत्रकारों का विरोध प्रदर्शन जारी, प्रभारी प्राचार्य के द्वारा पत्रकारों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी को लेकर चौकी प्रभारी को कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

पत्रकारों का विरोध प्रदर्शन जारी, प्रभारी प्राचार्य के द्वारा पत्रकारों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी को लेकर चौकी प्रभारी को कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन | New India Times

बीते दिनों सोशल मीडिया पर दो ऑडियो क्लिप वायरल हुए जिसमें एक छात्रावास अधीक्षक का व शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय थांदला के प्रभारी प्राचार्य एस कुमार के मध्य छात्रावास में निवास करने हेतु बहस हो रही है।

इसी ऑडियो में अधिशिक्षा द्वारा प्राचार्य को पत्रकार का हवाला दिया जा रहा है जिस पर प्रभारी प्राचार्य एस कुमार गाली गलौज करते हुए नगर व जिले के पत्रकारों के संबंध में अशोभनीय टिप्पणी करते हुए सुनाई दे रहे हैं। प्राचार्य के पत्रकारों व महिला कर्मचारी के साथ इस असभ्य आचरण से जिले के समस्त पत्रकार गण आहत हुए हैं। उसी संदर्भ को लेकर झकनावदा पत्रकार संघ ने झाबुआ कलेक्टर सोमेश मिश्रा के नाम झकनावदा चौकी प्रभारी लश्करी को ज्ञापन सौंपा एवं वायरल ऑडियो क्लिप की जांच कर उक्त प्राचार्य के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर प्राचार्य को तत्काल निलंबित करने की मांग रखी।

इस अवसर पर पत्रकार देवेंद्र बैरागी, जितेंद्र राठौर, मनीष कुमट, संजय व्यास, राजेश कासवा, शुभम कोटडिया, हरीश राठौड़, चंद्रशेखर राठौर, गोपाल विश्वकर्मा, राकेश लछेटा, योगेश पवार, पीयूष राठौड़, आनंद सोलंकी आदि पत्रकार उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version