मंत्री नरोत्तम मिश्रा के केस की सुनवाई अब सुप्रीम कोर्ट में | New India Times

सरवर खान जरीवाला, भोपाल, NIT; ​​मंत्री नरोत्तम मिश्रा के केस की सुनवाई अब सुप्रीम कोर्ट में | New India Timesमध्यप्रदेश के जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा के पेड न्यूज केस को ग्वालियर खंडपीठ ने जबलपुर हाईकोर्ट के हवाले किया था लेकिन आज हाईकोर्ट ने कोई भी राहत देने से इंकार कर दिया है। कोर्ट ने अंतरिम आदेश देने से मनाकर सुनवाई बढ़ा दी है।​मंत्री नरोत्तम मिश्रा के केस की सुनवाई अब सुप्रीम कोर्ट में | New India Times पेड न्यूज से जुड़े मामले में अब सुप्रीम कोर्ट फैसला करेगा। आपको बता दें कि इस मामले में हाईकोर्ट जबलपुर ने मंगलवार को अपने फैसले में कहा है कि इस मामले से जुड़ी एक याचिका पर पूर्व से ही सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है इसलिए मिश्रा के पेड न्यूज से जुड़े मामले को भी सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट भेज दिया गया है।

By nit

Exit mobile version