पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

धार जिले के तिरला भाजपा मंडल महामंत्री राधे कटारे, अजजा मोर्चा मंडल महामंत्री प्रहलाद मकवाना के नेतृत्व में भाजपा जिला कार्यसमिति में नए सदस्यों की नियुक्ति पर भव्य स्वागत किया गया। महेश जी रावला एवं वीरेंद्र जी पाटीदार का जिलाकार्य समिति में सदस्य नियुक्त होने पर तिरला भाजपा मंडल द्वारा पुष्प वर्षा, पुष्पमाला और ढोल ताशे के साथ स्वागत किया गया एवं बधाई दी। इस अवसर पर शांतिलाल मुकाती,वासुदेव पाटीदार,सावन मुंशी, राजेश जान,धर्मेन पटेल, कैलाश जी मकवाना सरपंच,देवीसिंह डामोर, मिथुन चौहान, राम डावर, शंभू जी आदि अनेक भाजपा मंडल तिरला के सभी कार्यकर्ता करता उपस्थित रहे। जानकारी प्रहलाद मकवाना भाजपा अजजा मोर्चा मंडल महामंत्री द्वारा दी गई।
