मेघनगर के जायका कॉफी हाउस में विदेश से आए रोटरी कल्ब के अतिथि विजय पटेल व श्रीमती नैना पटेल का रोटरी क्लब अपना व पत्रकारों ने गुलाब के फुल भेंट कर साफा बांध व झुलडी पहनाकर किया स्वागत व सम्मान | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर के जायका कॉफी हाउस में विदेश से आए रोटरी कल्ब के अतिथि विजय पटेल व श्रीमती नैना पटेल का रोटरी क्लब अपना व पत्रकारों ने गुलाब के फुल भेंट कर साफा बांध व झुलडी पहनाकर किया स्वागत व सम्मान | New India Times

मेघनगर विकासखंड के ग्राम फुलेडी पहुंचने पर सांस्कृतिक आदिवासी नृत्य से रोटरी क्लब के सदस्य व पत्रकारों ने स्वागत व सम्मान किया तो विदेशी मेहमान भी कहां मानने वाले थे उन्होंने भी मांदल की थाप व थाली की खन खनाहट पर आदिवासी नृत्य करते हुए मांदल और थाली भी खुब बजाई,

रोटरी इंटरनेशनल के इंग्लेंड से पधारे गुजरात मूल के विजय पटेल व श्रीमती नैना पटेल ने रोटरी क्लब अपना के कार्यों का ग्रामीण क्षेत्र में पहुचकर अवलोकन किया.

विशेष भ्रमण पर भारत आए पटेल दम्पत्ति ने रोटरीयन के पूर्व गवर्नर नारंग के द्वारा जन्मदिन पर मेघनगर विकास खंड के ग्राम फुलेड़ी में स्कूल में दिए गये फिसल पटटी झूले चकरी का शुभारंभ किया।

मेघनगर के जायका कॉफी हाउस में विदेश से आए रोटरी कल्ब के अतिथि विजय पटेल व श्रीमती नैना पटेल का रोटरी क्लब अपना व पत्रकारों ने गुलाब के फुल भेंट कर साफा बांध व झुलडी पहनाकर किया स्वागत व सम्मान | New India Times

रोटरी क्लब अपना मेघनगर अध्यक्ष निलेश भानपुरिया, संस्थापक भरत मिस्त्री सहित रोटरीयन व पत्रकारों ने अतिथि का नगर प्रवेश द्वार पर ही गुलाब भेंट स्वागत किया।

अतिथियों ने रोटरी क्लब के प्रकल्पों का अवलोकन किया. दाना-पानी केन्द्र स्वच्छता सुन्दरता के प्रयास आदि से रूबरू हुए।

विदेशी अतिथि दूर सुदुर शाला प्राथमिक विद्यालय फुलेड़ी पहुंचे जहां पारम्परिक आदिवासी नृत्यव आदिवासी वाद्य यंत्र से नृत्य करते आदिवासी वेश भूषा में स्थानीय कलाकार मंच तक ले गये यहां पर शिक्षक अमृत नायक शाला के शिक्षकों व बीईओ देवहरे व बी आर सी मंगल सिंह नायक ने रोटरी क्लब क्लब के सदस्यों ने अगवानी की।

अतिथियों ने सर्व प्रथम दीप प्रज्वलित कर व स्कुली बच्चों ने स्वागत गीत से कार्यक्रम का श्रीगणेश किया.

स्वागत भाषण में अमृत लाल नायक ने गांव में परिस्थितियों की स्कूलों की स्थति बताई कहा कि प्राथमिक शाला में 148 बच्चो के लिए बडी उपलब्धि है।

दो साल से गतिविधियों नहीं होने से स्कूल बंद रहने से बच्चों का भविष्य प्रभावित हुआ है।

आपने रोटरी क्लब के कार्य की सराहना की ‌मुख्य आतिथि विजय पटेल ने शिक्षा को विकास का पहला पायदान बताया ओर कहा आपने भोगालिक सामाजिक सांस्कृतिक ज्ञान भी जरूरी है स्थानीय गांव स्तर पर अनुशासन बद्ध आयोजन की सराहना की।

श्रीमती नेना पटेल ने गुजराती भाषा में कहा गावो में अनुशासन भी हैं ओर सम्मान की भावना भी है।

बीईओ जी एस देवहरे ने ग्रामीण बच्चों की अशिज्ञा में ग़रीबी को अभिशाप बताया व कहा बावजूद उसके संसाधनों की कमी के गांव के विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति लगाव बढ़ रहा हैं रोटरी क्लब के रचनात्मक कार्य यह बच्चों के लिए प्रेरणा स्रोत है।

बी आर सी मंगल सिंह नायक ने भी संबोधित करते हुए रोटरी क्लब के कार्य को शैक्षणिक क्षेत्र में ऐतिहासिक क़दम बताया।

ओजस्वी राष्टीय कवि निसार पठान रंभापुरी ने अंग्रेजी व हिंदी में उद्बोधन सहित तत्काल कविता रोटरी सेवा की अलख जगाती है वातावरण मे उत्साह का संचार किया।

वागरेचा परिवार द्वारा महावीर भवन मे सर्व रोग निवारण निशुल्क शिविर में सहयोगी रहे पत्रकारों का सम्मान भी किया।

सरपंच बहादूर, जनशिक्षक वसुनिया, सचिव महेन्द्र सोलंकी, महिला रोटरीमन श्रीमति माया शर्मा, श्रीमती आरती भानपुरिया, श्रीमति कुसुम सोलंकी, श्रीमती चंदन बाला शर्मा, सहित रोटरीयन बहादुर सिंह चौहान, मांगीलाल नायक, गोविंद सिंह चौहान, महेश प्रजापत, बृजेश हाड़ा, भाजपा अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष युसुफ़ भारती तड़वी पटेल पालक शिक्षक संघ की अध्यक्ष आदि उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन निलेश भानपुरिया ने किया व आभार प्रदर्शन मांगीलाल नायक ने किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version