लूट का प्रयास करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

लूट का प्रयास करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

पुलिस ने बताया कि फरियादी द्वारा थाना अजयगढ़ में रिपोर्ट की गई कि मैं और मेरा नौकर दिनांक 31/12/2021 को रात्रि में स्टैण्ड अजयगढ़ के पीछे राजश्री गुटखा की एजेंसी पर थे तभी दो अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल से आकर मेरे रुपयो से भरे बैग को छीनकर भागने लगे, मेरे द्वारा विरोध करने पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा कट्टा के बट से मेरे सिर में मारपीट करने लगे मेरे नौकर द्वारा विरोध करने पर दोनो बदमाश अपनी मो.सा. मेरी दुकान के पास छोडकर भाग गये। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना अजयगढ़ में लूट का प्रयास करने वाले अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्र. 04/2022 पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया। थाना प्रभारी अजयगढ़ निरीक्षक अरविन्द कुजूर द्वारा पुलिस अधीक्षक पन्ना श्री धर्मराज मीना को घटना से अवगत कराया गया । पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुये एसडीओपी अजयगढ श्री बीएस परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अजयगढ़ अरविन्द कुजूर को तत्काल आरोपियो की गिरफ्तारी के संभव प्रयास किये जाने हेतु निर्देशित किया गया । थाना प्रभारी अरविन्द कुजूर द्वारा थाना के स्टाफ के साथ मिलकर तत्काल चारो तरफ से घेराबंदी कर फरियादी के बताये अनुसार घटना स्थल से जप्तशुदा मो.सा. के आधार पर अज्ञात बदमाशो की तलाश शुरू की गई । जिसमें दोनो आरोपियो को चंद घंटो में पुलिस अभिरक्षा मे लिया जाकर घटना मे प्रयुक्त कट्टा कारतूस बरामद किया गया। उक्त आरोपियो को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय अजयगढ पेश किया गया है । जहाँ से आरोपीगणो को जेल भेजने की कार्यवाही की गई है । उक्त आरोपियो की गिरफ्तारी एवं माल बरामदगी में थाना प्रभारी अरविन्द कुजूर , सहायक उपनिरी रामअवतार पटेल , सउनि कुंजबिहारी, प्रआर. बृषकेतु रावत, संतोष तोमर, आइमात सेन, मनीष विश्वकर्मा, आर. खेमचंद्र राय , सर्वेन्द्र अहिरवार , नरेन्द्र अहिरवार , आर. भूरी सिंह, सुशील मिश्रा, रामनिवास गुर्जर , अजय पटेल , सुधीर, प्रमोद पाल , आर सत्यनारायण एवं सायबर सेल पन्ना से प्र.आर. नीरज रैकवार , राहुल सिंह बघेल ,आर.आशीष अवस्थी , धर्मेन्द्र , राहुल पाण्डेय का सराहनीय योगदान रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version