शहीद संग्रहालय का मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने किया उद्घाटन | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

शहीद संग्रहालय का मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने किया उद्घाटन | New India Times

वित्तीय एवं चिकित्सा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने शहीद संग्रहालय का आज उद्घाटन किया. इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ साथ बड़ी संख्या में आम जनमानस, स्कूल कॉलेज के छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

खन्ना ने मंच पर शहीद अशफाक उल्ला खां के पौत्र अशफाक उल्ला खां को शाल पेश कर सम्मानित किया।

जिला अधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, सांसद अरुण सागर को शाल उड़ाकर सम्मानित किया.

खन्ना ने शहीदों की याद में बनाए गए शहीद संग्रहालय को आज जनता को समर्पित किया.

मंच पर मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, सांसद अरुण सागर, हरि प्रकाश वर्मा जिला अध्यक्ष भाजपा, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, कैंटोनमेंट बोर्ड के प्रमुख अधिकारी आदि लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन इंदू अजनबी ने किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version