सोहेल कच्छी स्पेन में होने वाली इंटरनेशनल इनोवेशन समिट के लिए हुए सेलेक्ट | New India Times

लियाकत शाह, भुसावल/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

सोहेल कच्छी स्पेन में होने वाली इंटरनेशनल इनोवेशन समिट के लिए हुए सेलेक्ट | New India Times

भुसावल शहर से सटे कंडारी में श्री संत गाडगे बाबा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कंप्यूटर विज्ञान विभाग के अंतिम वर्ष के छात्र हैं और वरनगांव के निवासी हैं सोहेल कच्छी. सोहेल कच्छी ने सितंबर 2021 में एक ऑनलाइन सम्मेलन में भाग लिया और विभिन्न दौर के राउंड में उन्होंने 100 में से कुल 91 अंक हासिल किए और फाइनल राउंड में अपनी जगह पक्की कर ली. सोहेल द्वारा चुनी गई थीम छात्रों के जीवन में इनोवेशन और उसके के महत्व को ध्यान में रखकर समाज में नवोन्मेषी बदलाव लाना था. 

“इंटरनेशनल इनोवेशन समिट 2022” नवाचार और प्रौद्योगिकी से संबंधित विषयों और नवाचार के महत्व पर अपने महत्वपूर्ण विचारों को साझा करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सभी छात्रों के लिए खुला मंच है. जहां 12 जज और 127 पैनल सदस्य इस विषय पर अपनी मजबूत सामग्री और भाषणों के आधार पर प्रत्येक प्रतिभागी को जज और पर्यवेक्षण कर रहे थे. 

सोहेल कच्छी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर पाकर उन्हें बहुत खुश हो रही है. 

सोहेल ने चयन का श्रेय अपने माता-पिता, कॉलेज के प्राचार्य, सभी शिक्षकों और कंप्यूटर विज्ञान विभाग के प्रमुख डॉ. दिनेश डी पाटिल को देते है. उन्होंने कहा, “मैं फाइनल में चुने जाने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए बहुत खुश और गौरवान्वित हूं” 

इस अवसर पर हिंदी सेवा मंडल के सचिव एम. डी शर्मा, एम. डी तिवारी, रमेश नागरानी, संजय नाहटा, प्राचार्य डॉ. आर बी बरजीभे, और कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग विभाग के प्रमुख दिनेश डी. पाटिल और सभी शिक्षकों ने सोहेल को उनके चयन के लिए और उनकी नई खोजों में उनकी अद्भुत सफलता के लिए सराहना और बधाई दी.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version