भैरु सिंह राजपुरोहित, बीकानेर (राजस्थान), NIT;
जिले के कल्याणपुर में स्थित राजकीय संत श्री राजाराम जी चिकित्सालय में जांच पर्ची के नाम पर लुटा जा रहा है मरीजों को, राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने 5 रुपए शुल्क निर्धारित कर रखा है पर इस अस्प्ताल में सब की मिलिभगति के चलते आम मरीजों से खुलेआम 10 रुपए वसुले जा रहे है और विरोध करने पर मरीजों के साथ बदसलूकी की जाती है।
एक जागरूक व्यक्ति द्वारा इस प्रकार की लुट का विरोध करने पर उसको गुमराह किया गया और अस्प्ताल के इंचार्ज राशा राम द्वारा उसकी शिकायत का भी निराकरण नहीं किया गया वही उक्त अस्प्ताल में कार्यरत कर्मचारी भी लेट लतीफ़ है और समय पर यहा मरीजो को चिकित्सा सुविधा नही मिलने से आम मरीज परेशानी का शिकार हो रहे हैं ।
