लियाकत शाह, भुसावल/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

बोदवड शहर के मुस्लिम कब्रिस्तान के सौंदर्यीकरण का काम शुरू है. इस निधि को लाने में सामाजिक कार्यकर्ता नईम बागवान ने काफी मेहनत की थी और पूर्व राजस्व मंत्री एकनाथ खडसे ने 43 लाख की निधि कब्रिस्तान के सौंदर्यीकरण के लिए मंजूर की थी. लेकिन काम शुरू होने के बाद देखा गया है कि संबंधित ठेकेदार द्वारा हल्के दर्ज का मला तथा पुरानी इमारत की नींव तथा दीवारों को इस्तेमाल कर सौंदर्यीकरण की परत चढ़ाई जा रही है. शुक्रवार को नईम बागवान तथा कब्रिस्तान कमेटी द्वारा सौंदर्यीकरण के काम को देखे जाने पर ये बात उजागर हुई. दोनों भवनों का निर्माण नई नींव रखकर काम किया जाना चाहिए था. लेकिन संबंधित ठेकेदार काम में कंजूसी कर पैसे बचाने के चक्कर में जैसे तैसे काम कर के अपना बोरिया बिस्तर समेटने के पीछा पड़ा है. जिंदो के साथ तो भ्रष्टाचार का सुना था. लेकिन मरने वालो के साथ भी सौतेला व्यवहार किया जा रहा है. जिसके को लेकर नगर पालिका प्रमुख आकाश डोईफोडे से मिलकर उनको शुक्रवार को ज्ञापन सौंपा गया. जिसमे मांग की गई की मुस्लिम कब्रिस्तान के सौंदर्यीकरण का पूरा काम नए सिरे से करना शामिल है न की जूनी इमारत को लीपापोती करना है. नई इमारत के साथ जूनी इमारत जो शोक सभा हॉल है कई साल पुरानी इमारत है जिसकी हालत काफी जर्जर हो चुकी है. जिसके लिए पूरी इमारत को जमींदोस्त कर नए सिरे से बनाने के लिए निधि का इस्तेमाल किया जाए. ये सौंदर्यीकरण के टेंडर में साफ तौर पर कहा गया है. काम के हलफनामे में लिखे होने के बावजूद काम नए सिरे नहीं किया जा रहा है. जिसमें दोनों इमारत शामिल है. संबंधित ठेकेदार द्वारा पैसे बचाने के लिए इस तरह का फर्जी काम किया जा रहा है. ये काम बताए हुए नियमानुसार नहीं बल्कि अवैध रूप से किया जा रहा है. नईम बागवान का कहना था की अगर अगले 3 दिनों में मांग नहीं मानी गई तो वह नगर पंचायत के सामने आमरण अनशन पर बैठ जायेंगे. निवेदन देते समय कब्रिस्तान कमेटी के अध्यक्ष यूनुस बगवान, उपाध्यक्ष बिस्मिल्लाह कुरैशी, सचिव सलाउद्दीन शेख, जावेद ठेकेदार, लतीफ शेख, जफर शेख, नईम खान, हसन ठेकेदार, नदीम शेख, वसीम अकरम और कई अन्य उपस्थित थे. नईम बागवान कहना है कि कब्रिस्तान के सौंदर्यीकरण के लिए 43 लाख की निधि मिली है. जिसमे शोक सभागृह, सभा मंडप और पेव्हर ब्लॉक ये तीन काम करना है जो सभी नए सिरे से होगे.
