अतिश दीपंकर, पटना ( बिहार ), NIT;
मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों की बस पर आतंकी हमल हुआ है. इस हमले में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। यह हमला रात करीब 8.20 बजे हुआ है हमले में 12 श्रद्धालु जख्मी हुए हैं जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक 2 हमलावर बाइक पर आए थे।
बताया जा रहा है कि अमरनाथ यात्रियों से भरी एक बस बाल्टाल से मीर बाजार की तरफ जा रही थी. इसी दौरान आतंकियों ने बस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी।
बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकवादी हमले की कडी निंदा की है। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने अमरनाथ यात्रियों के मृतकों एवं घायलों के परिवार प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
