इंटरसिटी एक्सप्रेस में मोबाइल छिनौती के दौरान एक युवक को अपराधियों ने पेट में मारी गोली | New India Times

अतीश दीपंकर, भागलपुर/पटना (बिहार), NIT:

इंटरसिटी एक्सप्रेस में मोबाइल छिनौती के दौरान एक युवक को अपराधियों ने पेट में मारी गोली | New India Times

भागलपुर में आज तड़के सुबह करीब 5:30 बजे इंटरसिटी एक्सप्रेस में मोबाइल छिनौती के दौरान रितिक कुमार वर्मा को अपराधियों ने पेट में गोली मारकर घायल कर दिया।

बताते चलें कि रितिक शिवपुरी कॉलोनी का रहने वाला है। यह घटना ततारपुर के पास इंटरसिटी एक्सप्रेस में हुई है साथ ही साथ यह भी बता दें कि, घायल रितिक ट्रेन से क्यूल अपने भाई के इंजीनियरिंग में एडमिशन कराने के लिए जसीडीह जा रहा था कि इसी दरमियान युवक से अपराधियों ने मोबाइल छीन लिया. जिसके कारण एक दूसरे में बक-झक होते- होते बात हाथापाई पर आ गई। इसी बीच अपराधी ने युवक को सीधे हथियार निकाल कर पेट में गोली मारकर बुरी तरह घायल कर ट्रेन से कूदकर फरार हो गया। घायल रितिक का इलाज जेएलएनएमसीएच मायागंज अस्पताल में चल रहा है।

घटना को लेकर रेल पुलिस अपराधियों के छानबीन में जुट गई है। कई जगह छापेमारी भी की गई लेकिन अपराधी अभी तक गिरफ्त में नहीं आया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version