ग्वालियर स्टेशन का होगा सौंदर्यीकरण | New India Times

पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ग्वालियर स्टेशन का होगा सौंदर्यीकरण | New India Times

भोपाल के कमलापति स्टेशन  (पुराना नाम हबीबगंज स्टेशन) की तरह ही 3 नए स्टेशनों का कायाकल्प होगा। इसमें उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और कानपुर व मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्टेशन को चुना गया है। तीनों स्टेशन का प्रपोजल बनाकर रेल मंत्रालय को भेजा गया है। सप्लीमेंट्री बजट में इन तीनों स्टेशनों का स्वीकृति मिल जाएगी।

325 करोड़ रुपए से ग्वालियर स्टेशन का सौंदर्यीकरण होगा
यह जानकारी झांसी मंडल का निरीक्षण करने पहुंचे उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक प्रमोद कुमार ने दी और कहा कि 450 करोड़ रुपए से प्रयाग राज, 350 करोड़ से कानपुर और 325 करोड़ रुपए से ग्वालियर स्टेशन का सौंदर्यीकरण होगा। इसमें आने-जाने के लिए अलग-अलग रास्ते बनाए जाएंगे। ऐक्सलरेटर, बड़ा हॉल व अन्य सौंदर्यीकरण के कार्य किए जाएंगे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version