संविधान को खत्म करने के साथ देश को बेच रही है भाजपा: विनीत शर्मा | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

संविधान को खत्म करने के साथ देश को बेच रही है भाजपा: विनीत शर्मा | New India Times

सैंपऊ उपखंड मुख्यालय के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर मंगलवार को ब्लॉक अध्यक्ष विनीत कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कांग्रेस का 137 वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश शर्मा, सेवादल के मुकुंद चौधरी एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता महेश शर्मा रहे। कांग्रेस संगठन के पदाधिकारी सदस्य एवं नेताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्श एवं सिद्धांतों पर चलने का आह्वान भी किया।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष विनीत कुमार शर्मा ने कहा कि देश के अंदर मौजूदा हालात बेहद जटिल बनते जा रहे हैं। केंद्र की भाजपा सरकार संवैधानिक शक्तियों के साथ देश को खत्म करने का काम कर रही है। देश के अंदर सिर्फ धर्म, मजहब एवं सांप्रदायिकता की राजनीति को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कांग्रेस की विचारधारा हमेशा समाज को जोड़ने की रही है। 137 वर्ष पूर्व कांग्रेस पार्टी की स्थापना की गई थी। जब-जब कांग्रेस की सरकार आई देश के विकास में अहम भूमिका रही थी। भाई चारे के साथ राष्ट्र ने विश्व के पटल पर अनूठी छाप छोड़ी थी। लेकिन वर्तमान समय में केंद्र की भाजपा सरकार दमनकारी नीति अपनाकर आमजन के अधिकारों का हनन कर रही है। उसके अलावा देश की महत्वपूर्ण संस्थाओं को बेचने का काम किया जा रहा है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी समेत पंडित जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी से लेकर डॉ मनमोहन सिंह ने कांग्रेस शासन में भारत देश को विकास के क्षेत्र में शिखर पर खड़ा किया था। लेकिन भाजपा ने 70 साल पुराने कांग्रेस के जमे हुए फाउंडेशन को खोखला कर दिया है। जिला उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा ने कहा पंडित जवाहरलाल नेहरू से लेकर आधा दर्जन से अधिक प्रधानमंत्री कांग्रेस पार्टी ने देश को दिए हैं। लेकिन भाजपा की राष्ट्र विरोधी नीतियां देश को गर्त में ले जा रही है। नोटबंदी से लेकर जीएसटी तक के निर्णय गलत साबित रहे हैं। देश का कारोबार धराशाई होने के साथ आमजन, किसान, मजदूर एवं मध्यम वर्ग सभी दुखी है। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता भाजपा की दमनकारी नीति के खिलाफ लड़ेगा। कांग्रेस की रीती नीतियों को गांव-गांव, सड़क ढाणी तक पहुंचाने का काम करेंगे। कांग्रेस पार्टी सोनिया गांधी राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी के नेतृत्व में एक मंच पर काम कर रही है। इस अवसर पर प्रवक्ता सुभाष शर्मा, अभय शर्मा, सीताराम कुशवाह, प्रमोद शर्मा, सांवलिया कुशवाह, योगेश शर्मा, रिषि शर्मा, जोगेंद्र पहाड़िया, विजय ठाकुर, रनवीर मरेया, रघुवीर परमार, अजमत खान, रफीक खान, रामदास जाटव राम अवतार परमार, सतीश परमार आदि मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version