बड़ौनी में एक्सीलेंस ऑफ स्कूल शीघ्र शुरू होगा: डॉ. मिश्र. गृह मंत्री ने विभिन्न योजनाओं में 85 लाख की राशि के दिए हित लाभ | New India Times

गुलशन परूथी, दतिया (मप्र), NIT:

बड़ौनी में एक्सीलेंस ऑफ स्कूल शीघ्र शुरू होगा: डॉ. मिश्र. गृह मंत्री ने विभिन्न योजनाओं में 85 लाख की राशि के दिए हित लाभ | New India Times

मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य और विधि विधायी कार्य विभाग के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने नगर पंचायत बड़ौनी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बड़ौनी में करोड़ों की लागत से एक्सीलेंस ऑफ स्कूल शुरू किया जायेगा। इस स्कूल के शुरू होने से आसपास के बच्चों को शिक्षा की बेहतर सुविधा प्राप्त होगी। छात्र-छात्राओं को आने-जाने के लिए बस की भी व्यवस्था की जायेगी।

गृह मंत्री डॉ. मिश्र मंगलवार को नगर पंचायत बड़ौनी में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत् हितग्राहियों को आवास निर्माण हेतु प्रथम एवं द्धितीय किश्त की राशि वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर गृह मंत्री ने शासन की विभिन्न हितग्राही मूलक एवं कल्याणकारी योजनाओं के तह्त 71 लाख की राशि हितग्राहियों के बैंक खाते में सिंगल के माध्यम से अंतरित की गई।
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बड़ौनी में सभी आवासहीनों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत् आवास उपलब्ध कराए जाऐंगे। किसी भी आवासहीन को आवास से वंचित नहीं रहने दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे पात्र एवं आवासहीन परिवार जिन्हें अभी आवास नहीं मिला वह अपने आवेदन नगर पंचायत बड़ौनी में मुख्य नगर पालिका अधिकारी को को जमा करायें।

उन्होंने कहा कि जिले में बाढ़ के दौरान मकान एवं अन्य सामान नष्ट हो गया था उन परिवारों को आवास निर्माण हेतु 1 लाख 25 हजार रूपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई गई। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने गरीब परिवारों को एक रूपये किलो गेंहूॅ, चावल और नमक प्रदाय किया। उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देश दिए कि गहोई वाटिका के पास एक सप्ताह के अंदर पाईप लाईन जोड़ने का कार्य पूर्ण किया जाये।

इन योजनाओं के तहत प्रदाय की राशि
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने अंतेष्टी एवं अनुग्रह योजना के तहत चार प्रकरणों में 8 लाख 12 हजार की राशि, विवाह सहायता हेतु 9 प्रकरणों में 4 लाख 59 हजार की राशि और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 71 लाख की राशि प्रथम एवं द्धितीय किश्त के रूप में हितग्राहियों के खाते में जमा कराई गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version