रेडीमेड व जूते में जीएसटी बढ़ोतरी के विरोध में किया गया धरना प्रदर्शन | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

रेडीमेड व जूते में जीएसटी बढ़ोतरी के विरोध में किया गया धरना प्रदर्शन | New India Times

रेडीमेड व जूते में जीएसटी बढ़ोतरी के विरोध में धरना प्रदर्शन उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम के नेतृत्व में बहादुरगंज में इस व्यापार से जुड़े व्यापारियों द्वारा किया गया.

बाथम ने कहा कि बढ़े टैक्स की दरों से व्यापारियों को नुकसान होगा, महंगाई में बढ़ोतरी होगी जिस कारण बाजार में मंदी छा जाएगी. व्यापारी कोरॉना काल में काफी परेशान रहा और अब जीएसटी में जिस तरीके से बढ़ोतरी की जा रही है उससे व्यापारी वर्ग काफी परेशान है।
कपड़ा एवं रेडीमेड व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री अखिल मिश्रा ने कहा की कपड़े एवं जूते में 12% जीएसटी करने से बहुत महंगाई बढ़ जाएगी, आमजन इसे खरीदने से बचेंगे और जिससे सरकार को टैक्स कम मिलेगा जब बिक्री कम होगी तो राजस्व भी कम मिलेगा इसलिए हम सरकार से निवेदन करते हैं कि बढ़ा हुआ टैक्स वापस लिया जाए जिससे व्यापारी एवं सरकार दोनों को लाभ रहेगा।
धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से अमित शर्मा, उवैस हसन खान, कंचन गुप्ता, अखिल मिश्रा, अशोक गुप्ता, मोहम्मद सलाउद्दीन, सुरेन्द्रभोला, आसिफ़ खान, सरताज खान, पंकजटंडन, लकी खान, मोइन खान, जाहिद खान, पंकज गुप्ता, संजय, हनी सिंह, अभिषेक जायसवाल, रोचक गुप्ता, राम किशोर, मयंक गुप्ता, विश्वनाथ गुप्ता, सागर, राहुल, एहतेशाम खान, हरमीत सिंह, पूरन सिंह, शिवकुमार गुप्ता, रिंकल सिंह, विनोद, पुनीत खन्ना आदि शामिल रहे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version