साबिर खान, मीरा-भाईंदर/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

भारत देश को स्वतंत्र हुए 75 वर्ष हो गये हैं, देश स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव मना रहा है। विविधता में एकता यही हमारी आन बान शान और शक्ती है। विविध भाषा, प्रांत व विभिन्न जात पात धर्म व संप्रदाय के लोग प्यार मोहब्बत एकता से रहते है और देश के सर्वांगीण विकास में सभी समाज का योगदान है इसलिए समाज के सभी वर्ग को न्याय देकर उनके विकास से ही देश और मजबूत व सशक्त होगा। यह विचार चर्चा के करते हुए व्यक्त किये है देश की प्रथम महिला पुर्व राष्ट्रपती श्रीमती प्रतिभा पाटील ने। महाराष्ट्र प्रदेश एनसीपी के नेता पुर्व राज्यमंत्री व मिरा भाईंदर महानगरपालिका के पुर्व विरोधी पक्षनेता डॉ आसिफ शेख ने देश की प्रथम महिला राष्ट्रपती श्रीमती प्रतिभा पाटील से मुलाकत कर उन्हें जन्मदिन व नये वर्ष की शुभकामनायें देकर अनेक विषयों पर चर्चा की। डॉ आसिफ शेख ने उन्हें शाल श्रीफल व तस्वीर भेंट की।श्री शेख ने बताया कि श्रीमती प्रतिभा पाटील महाराष्ट्र की शान व देश का अभिमान है। राष्ट्रवादी कॅाग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार व दिवंगत शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे ने अपना पुरा समर्थन देकर सन 2007 मे उन्हें स्वतंत्र भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपती बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। वे देश की 12 वी राष्ट्रपती बनी और उनके कार्यकाल मे देशहित के अनेक विकास कार्य हुए।पुर्व श्रीमती पाटील राजस्थान की राज्यपाल भी रह चुकी है वे कॅाग्रेस की कद्दावर महिला नेता है और वह एक नेकदिल इमानदार साफसुथरी छवी आदर्श व्यक्तीत्व व मितभाषी की धनी है। पुर्व राज्यमंत्री एनसीपी नेता आसिफ शेख ने बताया कि पुर्व राष्ट्रपती श्रीमती पाटील से उनकी देश व राज्य की वर्तमान स्थिती पर चर्चा हुई।देश व राज्य की तरक्की व विकास के लिए हम सभी को एकसाथ मिलकर समाज के सभी वर्ग को विश्वास में लेकर काम करना की आवश्यकता की बात उन्होंने कहीं।इस अवसर डॉ आसिफ शेख के साथ उल्हास कुलकर्णी,इम्रान शेख,संदिप सावंत,पत्रकार अझीम तांबोली व अन्य गणमान्य मौजुद थे।
