प्रदेश हलवाई महासभा ने महासभा के राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष ममता गुप्ता को किया सम्मानित | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

प्रदेश हलवाई महासभा ने महासभा के राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष ममता गुप्ता को किया सम्मानित | New India Times

बिहार प्रदेश हलवाई महासभा पटना के “रेड कारपेट द पार्टी पैलेस” में नवनियुक्त राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती ममता गुप्ता को सम्मानित किया गया। वर्चुअल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विजयी बच्चों एवं हलवाई बंधुओं को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया।

प्रदेश हलवाई महासभा ने महासभा के राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष ममता गुप्ता को किया सम्मानित | New India Times

करोना को देखते हुए एवं सरकार के गाइडलाइंस का पालन करते हुए कार्यक्रम की रूप-रेखा काफी छोटी रखी गई थी। कम लोगों (स्वजाति बंधु) के बीच में कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ।

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद ने वर्चुअल रूप से अपने विचार दिये।

कान्यकुब्ज वैश्य हलवाई महासंघ के महिला महामंत्री श्रीमती प्रीति कमलेश गुप्ता, नेपाल समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दशरथ शाह, नागपुर के अध्यक्ष मुन्ना भैयाजी, बेंगलुरु हलवाई समाज के अध्यक्ष दिलीप शाह, बिहार प्रदेश हलवाई महासभा के संरक्षक लाल बाबू गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रेमचंद गुप्ता के द्वारा सभा को वर्चुअल के माध्यम से संबोधित किया।

इस अवसर पर बिहार प्रदेश हलवाई महासभा के पदाधिकारी एवं गणमान्य हलवाई बंधु कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version