वूमेन एमवर्नमेंट कलब की ओर से क्रिसमस के मौके पर डांसिंग, सिंगिंग और मॉडलिंग प्रतियोगिता का किया गया आयोजन | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

वूमेन एमवर्नमेंट कलब की ओर से क्रिसमस के मौके पर डांसिंग, सिंगिंग और मॉडलिंग प्रतियोगिता का किया गया आयोजन | New India Times

वूमेन एमवर्नमेंट कलब की और से 25 दिसंबर को डांसिंग, सिंगिंग और मॉडलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया साथ ही क्रिसमस सेलीब्रेशन भी किया गया. इस कार्यक्रम का आयोजन बच्चों के उत्साहवर्धन और उनकी प्रतिभाओं को उभारने के लिए किया गया. साथ ही इस कार्यक्रम की अध्यक्षता तारा शाह ने की. कार्यक्रम का संचालन स्वाति दीक्षित और सरगम शाह ने किए. निर्णायक के रूप में प्रोड्यूसर शिवा चौहान, अंशिका शर्मा, रोनित चौहान उपस्थित रहे. विशिष्ठ अतिथि के रूप में रश्मि जी और दीप्ति शर्मा जी उपस्थित रहीं तथा कार्यक्रम संयोजक आशीष चंदेल और वूमेन एमवर्नमेंट क्लब की सचिव तृप्ति प्रधान रोमा अस्थाना जी भी सम्मालित रहे. अन्त में सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. इस क्रयाकर्म की थीम क्रिसमस पर लाल और सफेद रखी गई. सभी लोग लाल और सफेद रंग के लिबास में देखे गए व हर्षोल्लास के साथ क्रिसमस पार्टी सेलीब्रेट किया गया. बच्चों ने स्वादिष्ट खाने का लुत्फ भी लिया. इस तरह सफलता पूर्वक कार्यक्रम संपन्न हुआ.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version