गरीब व असहाय लोगों को ठंड से बचाने के लिए लगवाया गया गैस हीटर | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

गरीब व असहाय लोगों को ठंड से बचाने के लिए लगवाया गया गैस हीटर | New India Times

लोगों को ठंड से बचाने के लिए ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजि. उत्तर प्रदेश की टीम व नगर निगम के सहयोग से मथुरा के नए बस स्टैंड पर गैस हिटर लगाया गया. जिसका शुभारंभ महिला प्रदेश अध्यक्ष व वार्ड नंबर 66 की स्थानीय पार्षद श्रीमती श्वेता शर्मा ने किया. इस मौके पर पार्षद श्रीमती श्वेता शर्मा ने कहा कि हमारी टीम लोगों को ठंड से बचाने के लिए लगातार काम कर रही है, आज उसी संदर्भ में नए बस स्टैंड पर गैस हीटर निगम के सहयोग से लगाया गया है जिससे लोगों को ठंड से बचाया जा सके.

समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि हमारी मुहिम लगातार लोगों की मदद के लिए चलाई जा रही है. इस कड़ाके की ठंड में लोगों की मदद के लिए एक और टीम का सराहनीय कदम हमारे द्वारा लोगों की मदद के लिए नए बस स्टैंड पर आज हीटर लग गया है जिससे लोगों को ठंड से बचाया जाए. दूसरी तरफ लोगों की मदद से गर्म कपड़े जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े स्वेटर जूते चप्पल नेकी की दीवार के माध्यम से दिया जा रहे हैं. इस सराहनीय कार्य के लिए उन्होंने महिला टीम को बधाई दी. इस अवसर पर युवा प्रदेश अध्यक्ष सुश्री ओजस्विनी शर्मा ने कहा कि हमारी युवा महिला टीम भी किसी से कम नहीं है और लगातार टीम के साथ मिलकर काम कर रही है. इस मौके पर प्रदेश सचिव प्रदीप शर्मा, युवा महिला महानगर अध्यक्ष सुश्री पूजा सिसोदिया, तेजस वर्मा, मिताली भाटिया, गरिमा गौतम, राधिका ठाकुर, वीरू कीर्ति गौतम आदि उपस्थित रहे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version