अल्पसंख्यक विकास समिति के पदाधिकारियों द्वारा जिला कलेक्टर का किया गया अभिनंदन | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

अल्पसंख्यक विकास समिति के पदाधिकारियों द्वारा जिला कलेक्टर का किया गया अभिनंदन | New India Times

प्रशासन गांव एवं शहरों के संग अभियान के अंतर्गत जिला प्रदेश में पट्टा वितरण में अव्वल रहा है। जिले ने सरकार की मंशानुसार पट्टा वितरण एवं आमजन को राहत दिलाने के लिये जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से राहत पहुंचाई जिसे प्रदेश स्तर पर सराहा गया। पट्टा वितरण में 41 हजार से अधिक पट्टों का वितरण करवाकर जिला प्रदेश में पहले पायदान पर रहा। जिले में जिला कलक्टर राकेश कुमार जायसवाल के निर्देशन में जिले में कोरोनाकाल में प्रवासियों के भोजन,कोरोना जनजागरूकता अभियान चलाने सहित कोविड नियंत्रण के बेहतर इंतजाम करने आदि की बेहतरीन व्यवस्था करने,रीट परीक्षा के सफल आयोजन एवं विभिन्न कम्युनिटी के सहयोग लेकर सामुदायिक सद्भावना में वृद्धि हुई । जिले को सेल्फ डिफेंस, किशोर किशोरी स्वास्थ्य जागरूकता पैदा करने के लिए विशेष अभियान चलाया। विभिन्न नवाचारों से जिले को राष्ट्रीय लेवल पर विशेष पहचान दिलाई इस हेतु अल्पसंख्यक विकास समिति ने किया जिला कलक्टर राकेश कुमार जायसवाल का अभिनंदन किया। इस अवसर पर अल्पसंख्यक विकास समिति धौलपुर के पदाधिकारी समिति के सदर सचिव एवं उपाध्यक्ष शहजाद जलमानी, हाजी अजमेरी उस्मानी,अनवार अहमद, राशिक बैग, जाकिर हुसैन निदेशक इंडियन पब्लिक स्कूल राज्य स्तरीय अवॉर्डी भगवान सिंह मीना, नौशाद खान, आसिफ उस्मानी, इमरान खान, रईस फारूकी, जावेद बैग और अन्य शामिल हुए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version