गरीबों के हक पर डाका डाल रहे हैं राशन डीलर, ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी से लगाई गुहार | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

गरीबों के हक पर डाका डाल रहे हैं राशन डीलर, ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी से लगाई गुहार | New India Times

धौलपुर जिला के सरमथुरा तहसील की ग्राम पंचायत वटीकरा में भ्रष्टाचार से जुड़ा मामला सामने आया है. यहाँ कोरोना वैक्सीन की आड़ में बड़ा घोटाला किया जा रहा है. धौलपुर के राशन डीलरों ने कोरोना वैक्सीन की आड़ में आम उपभोक्ताओं के हक पर डाका डाल दिया। आरोप है कि धौलपुर जिले की सरमथुरा उपखंड की ग्राम पंचायत वटीकरा के राशन डीलर गोरेलाल मीणा द्वारा कोरोना वैक्सीन की आड़ में घोटाला किया जा रहा है. 10 से अधिक राशन कार्डों में पूरा राशन दर्ज किया लेकिन जनता को पूरा गेहूं नहीं दिया जा रहा है. घोटाला सामने आने से वटीकरा के गुस्साए ग्रामीणों ने सरमथुरा एसडीएम मनीष कुमार को ज्ञापन सौंप कर डीलर के खिलाफ उचित कार्यवाही की मांग की है. जागरूक युवा रनसिंह मीना ने बताया कि हमें इस बार राशन डीलर द्वारा कोरोना वैक्सीन नहीं लगे होने पर 5 किलो गेहूं कम दिया गया और राशन कार्ड में पूरा राशन दर्ज किया गया, फिर हमने ई-मित्र की दुकान पर जाकर कार्ड की डिटेल चेक किया तो पता चला कि डीलर द्वारा दिसम्बर 2017 से आज तक 5 किलो गेहूं कम दिया जा रहा है. सरकार ने भले ही राशन वितरण की व्यवस्था को ऑनलाइन कर दिया हो लेकिन फिलहाल इसको घुन लगता दिखाई दे रहा है। कारण राशन डीलर गरीब लोगों को राशन नहीं दे रहे हैं, जबकि विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर इसका वितरण दिखा रहे हैं। इसका खुलासा हाल में हुआ है। वहीं सरमथुरा एसडीएम ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि राशन डीलर के खिलाफ उचित कार्यवाही की जाएगी और सभी को राशन वितरण किया जाएगा. वहीं एसडीएम ने कहा सरकार गरीबों को जो सुविधा मुहैया करा रही है वह गरीबों तक पहुंचनी चाहिए। यदि डीलर ने किसी के राशन बांटने में कोई गड़बड़ी की है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version