मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष योगेंद्र प्रताप राणा का आज कोयलांचल के भाजपा नगर मंडल जुन्नारदेव में आगमन हुआ। इस दौरान नगर मंडल के कार्यकर्तओं द्वारा उनका पालाचौरई, नजरपुर, जमकुण्डा, श्रीराम तिराहा में भव्य स्वागत किया गया और नगर मंडल के वरिष्ठजनों, मातृशक्ति रामलीला मंच पर सत्कार कार्यक्रम आयोजित कर सम्मान किया गया।

रामलीला मंच पर स्वागत कार्यक्रम में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष योगेंद्र राणा ने युवाओ में जोश भरते हुए भाजपा के सिद्धांतों पर चलकर प्रदेश और केंद्र में भाजपा की दोबारा सरकार बनाने को अपना उद्देश्य बताते हुए युवाओं से भाजपा सरकार की जनहितैषी योजनाओं का आम लोगों को लाभ दिलाने व उनके रुके हुए कार्य करवाने तथा पीएम- सीएम के विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचाने की अपील की। इससे पहले भाजयुमो के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष योगेंद्र प्रताप राणा ने भाजपा के प्रेरणास्रोत पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय, श्यामा प्रसाद जी मुखर्जी, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत रत्न डॉक्टर भीमराव बाबासाहेब अंबेडकर जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बताए सिद्धांतों पर चलने की शपथ ली। इस दौरान भाजपा नगर मंडल के सभी वरिष्ठजन, पूर्व विधायक नत्थनशाह कवरेती, मातृशक्ति सहित मंडल अध्यक्ष नवजीत मोनू जैन, संगठन पदाधिकारी व भारी संख्या में युवा कार्यकर्ता एवं नेतागण उपस्तिथ रहे. कार्यक्रम का संचालन युवा नेता अंकुर रघुवंशी और आभार प्रदर्शन भाजपा नेता रमेश सलोडे ने किया।
