स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय में गर्लस हेल्थ फ़िट्नेस कार्यक्रम का हुआ आयोजन | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय में गर्लस हेल्थ फ़िट्नेस कार्यक्रम का हुआ आयोजन | New India Times

स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा एवं गर्लस हेल्थ क्लब के संयुक्त तत्वावधान में एक फ़िट्नेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

इस कार्यक्रम में कुल 46 छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और पूर्ण मनोयोग के साथ दिए गए शारीरिक फ़िट्नेस के टास्क को पूरा किया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनुराग अग्रवाल रहे। डॉ अनुराग अग्रवाल ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा “आज की महिलाओं को एवं बालिकाओं को अपने स्वास्थ्य और शारीरिक दक्षता की ओर जागरूक होना चाहिए ताकि वह स्वस्थ भारत के सपनों को साकार कर सकें इस संदर्भ में महाविद्यालय की शारीरिक शिक्षा विभाग एवं गर्ल्स हेल्थ क्लब द्वारा किए जा रहे प्रयास एक सार्थक कदम होंगे।”
इस फ़िट्नेस कार्यक्रम की शुरुआत में गर्ल्स हेल्थ क्लब की प्रभारी डॉ. कुमुद मिश्रा ने छात्राओं को शपथ दिलाई। सभी छात्राओं ने फ़िट्नेस और सशक्तिकरण के हेतु शपथ ग्रहण की।
इसके उपरांत छात्राओं को मिशन शक्ति (गर्ल्स हेल्थ क्लब) के अंतर्गत बने फ़िट्नेस सेंटर में लाया गया और उन्हें शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अजीत सिंह चारग और प्रांजल शाही द्वारा शक्ति प्रशिक्षण से जुड़े 10 प्रकार के व्यायाम कराए गए। जिसमे बेंच प्रेस, पुली रो, लेग स्क्वाट, डम्बल कर्ल, लेग कर्ल इत्यादि मुख्य व्यायाम रहे।

कार्यक्रम में डॉ. हरीश चंद श्रीवास्तव, डॉ. आलोक कुमार सिंह, डॉ. शालीन सिंह, डॉ. रमेश चंद्रा और गर्ल्स हेल्थ क्लब के समस्त सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत मे शारीरिक शिक्षा एवम खेलकूद विभाग के अध्यक्ष डॉ अजीत सिंह चारग ने सभी शिक्षक साथियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version