सीबीसीआईडी टीम ने सहकारी बैंक में 11.83 करोड़ के गबन के आरोपी को किया गिरफ्तार, फ़र्ज़ी किसान के नाम से 11.83 करोड़ का ऋण आवंटित करने के मामले में जांच के बाद 2019 में दर्ज हुआ था मुक़दमा | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

सीबीसीआईडी टीम ने सहकारी बैंक में 11.83 करोड़ के गबन के आरोपी को किया गिरफ्तार, फ़र्ज़ी किसान के नाम से 11.83 करोड़ का ऋण आवंटित करने के मामले में जांच के बाद 2019 में दर्ज हुआ था मुक़दमा | New India Times

10 वर्ष पूर्व अलीगढ़ के जिला सहकारी बैंक के कासिमपुर शाखा में कैशियर लिपिक के पद पर तैनाती के दौरान गबन करने के आरोप में एडीओ को गिरफ्तार किया गया है. महसी ब्लॉक पहुंची सीबीसीआईडी टीम ने आरोपित एडीओ कोआपरेटिव सहकारिता संजय कुमार मौर्य को गिरफ्तार किया है. सीतापुर ज़िले के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के मौर्यनगर का निवासी है आरोपी संजय कुमार मौर्य. सीबीसीआईडी इंस्पेक्टर के मुताबिक 2 आरोपित पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं, एक आरोपी का बीमारी के चलते हो निधन चुका है.

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय पर सीबीसीआईडी टीम ने आरोपो को पेश किया जहाँ से ट्रांजिट रिमाण्ड के बाद आरोपी को अपने साथ ले गयी.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version