राजेश पवार कांग्रेस समाज कल्याण प्रकोष्ठ बुरहानपुर के जिला अध्यक्ष नियुक्त | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

राजेश पवार कांग्रेस समाज कल्याण प्रकोष्ठ बुरहानपुर के जिला अध्यक्ष नियुक्त | New India Times

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी भोपाल के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश अनुसार मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी समाज कल्याण प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अनुराग भार्गव ने जिले के युवा नेता एवं पूर्व जिला कांग्रेस सचिव श्री राजेश पवार को कांग्रेस के समाज कल्याण प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उक्त नियुक्ति पत्र जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के पूर्व अध्यक्ष अजय सिंह रघुवंशी ने इकराम अंसारी गब्बू सेठ, मुशर्रफ़ ख़ान, पूर्व पार्षद दिनेश शर्मा,डागडू चौकसे, प्रतिपक्ष आलिया अकील औलिया, ईस्माइल अंसारी की मौजूदगी में यह पत्र राजेश पवार को सौंपा गया। उक्त नियुक्ति पर सर्व श्री अजयसिंह रघुवंशी,किशोर महाजन,अकील औलिया, दगड़ू भाई चौकसे, गौरी शर्मा,मुशर्रफ खान,इस्माइल अंसारी,अमर यादव,अजय उदासीन,रफीक सेठ, आदि ने श्री पवार को बधाई प्रेषित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ एवं अनुराग भार्गव का आभार माना है।नियुक्ति पत्र में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष से यह अपेक्षा की गई है कि वह कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी की भावना अनुसार पार्टी को मजबूत करने हेतु सक्रियता से कार्य करेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version