जिला पुलिस अधीक्षक ने क्राइम मीटिंग में की लंबित प्रकरणों की समीक्षा, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

जिला पुलिस अधीक्षक ने क्राइम मीटिंग में की लंबित प्रकरणों की समीक्षा, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश | New India Times

पुलिस लाइन के सभागार में जिला पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने जिले के समस्त वृत्ताधिकारियों एवं थानाधिकारियों की क्राइम मीटिंग लेकर लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए.
बैठक में जिले की कानून व्यवस्था और आपराधिक मामलों की समीक्षा करते हुए अपराधो पर लगाम लगाने के निर्देश दिए. भगोड़े घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के प्रगति की जानकारी लेते हुए थानाधिकारियों को विभिन्न एक्ट में अधिक से अधिक कार्रवाई के निर्देश दिए. पेंडिंग मामलों की समीक्षा करने के लिए थानों में एक वर्ष से लंबित अन्य प्रकरणों के सम्बन्ध और उनके पेंडिंग होने के कारणों के बारे में जानकारी ली और पेंडिंग मामलों पर तल्ख़ी दिखाई. वहीं उन्होंने 31 दिसम्बर से पहले तमाम मामलों को निस्तारित करने के निर्देश दिए हैं. इस अवसर पर जिले के समस्त वृत्ताधिकारी एवं थानाधिकारीगण उपस्थित रहे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version