संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

गोपाल किरन समाजसेवी संस्था द्वारा Run For Constitution का कांसेप्ट तैयार कर संविधान के सम्मान में दौड़ेगा भारत के तहत दिनांक 27 दिसम्बर को प्रात 7 बजे से दौड़ आरंभ होगी। पूरे देश में संविधान दिवस के अलावा कोई अन्य दिन पर कोई कार्यक्रम नहीं होते देखे गये। संस्था ने पहली बार ग्वालियर की धरती पर दौड़ का आयोजन श्री केलाश चन्द्र मीणा, इंजीनियर आर. एस. वर्मा (पूने) के सरंक्षक में श्रीप्रकाश सिंह निमराजे के नेतृत्व में श्री एस.एल. अटेरिया (शिवचरण मंडराई) जी के परामर्श, डॉ. प्रवीण गौतम के मार्गदर्शन में जहांआरा, श्रीमती सुनीता गौतम के संयोजन में दौड़ का प्रारंभ फोर्ट ग्वालियर इन्टररनेशन स्कूल (बड़ी पार्क), आनन्द नगर, ग्वालियर से होकर बहोड़ापुर के गोलम्बर से होते हुए शील नगर डॉ. अम्बेडकर पार्क पर समाप्त होगी। जहां प्रथम, द्वतीय, तृतीय रहे बच्चों को सम्मानित किया जाएगा और सभी सहभागिता करने वालों को प्रणाम पत्र प्रदान किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में जिला बाल अधिकार फोरम, अनुसूचित जाति, जनजाति कल्याण समिति आदि सहयोगी बने हैं। इस दौड में प्रतिभागियों का पंजीयन निःशुल्क रखा गया जिससे कोई भी शुल्क के अभाव में वंचित न रहने पाये। इसमें लड़का, लड़का समान रूप से भाग लेंगे। दौड़ने वाले की आयु कम से कम 10 वर्ष निश्चित की है। यह जानकारी संस्था के अध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक श्रीप्रकाश सिंह निमराजे ने दी है।
श्री आरिफ शहडोली (अभिनेता व टीवी कलाकार), श्रीमती संगीता शाक्य मुख्य संरक्षक जी ने अपनी शुभकामनाएं दी हैं।
