अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के तत्वाधान में दिनांक 15 से 24 दिसंबर 2021 तक मण्डल स्तरीय खादी एंव ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का आयोजन गांधी भवन परिसर, खण्डेराव गेट बाहर झांसी में किया गया है, जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार द्वारा किया गया। जिलाधिकारी द्वारा प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने वाली इकाईयों एवं उनके उत्पादों का अवलोकन किया गया और प्रदर्शनी का सफल संचालन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन दिया।

प्रदर्शनी स्थल पर विभिन्न जनपदों से आये 30 उद्यमियों द्वारा स्टाल लगाकर प्रतिभाग किया गया। जिसमें विभाग के जिला/परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी राकेश कुमार श्रीवास्तव, सह निदेशक हाथ कागज कालपी मनोज कुमार दिवाकर, प्राचार्य म0ग्र0प्र0 कालपी शिशुपाल गोयल, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी जालौन द्वारिका प्रसाद, जिला ग्राम अधिकारी ललितपुर रामदास वर्मा, ज्ये0लेखा परीक्षक दिनेशचंद, व्यैक्तिक सहायक श्रीमती राजिन्द्र कौर, श्रीमती सरोज उपाघ्याय, कैलाश चन्देल, रामऔतार, ओ0पी वर्मा, अखिलेश चतुवेद्वी, श्री विवेक गुप्ता, अरविन्द स्नेही, रामसागर, ज्ञानचंद, गौरेलाल उपस्थित रहे।
