गुरु पुर्णिमा के अवसर पर पुलिस ने किया वृक्षारोपण | New India Times

 जितेंद्र वर्मा, हरदा ( मप्र ), NIT; ​गुरु पुर्णिमा के अवसर पर पुलिस ने किया वृक्षारोपण | New India Timesगुरुपूर्णिमा के अवसर पर चौकी सिविल लाइन, हरदा में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने सिविल लाइन चौकी परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के लिये वृक्षों के महत्व को समझाया एवं अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की बात सब के सामने रखी। ​

गुरु पुर्णिमा के अवसर पर पुलिस ने किया वृक्षारोपण | New India Timesइस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता कुरील ने भी वृक्षारोपण किया तथा वृक्षों को लगाकर उनकी देखभाल करने पर भी जोर दिया। कार्यक्रम में एसडीओपी हरदा श्री महेंद्र कुमार मालवीय, रक्षित निरीक्षक हरदा राघवेंद्र भार्गव, थाना प्रभारी कोतवाली श्री पंकज त्यागी, सिविल लाइन चौकी प्रभारी उप निरीक्षक श्री रोहित कछावा ने भी वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों ने सिविल लाइन चौकी के समस्त स्टाफ के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version