फ़राज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

बहराइच जनपद में मिहींपुरवा के राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज प्रांगण बभनिया फांटा तहसील मोतीपुर/मिहींपुरवा में विशाल जनसभा रैली का आयोजन किया गया। यहाँ सुहेलदेव भारत समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए तीखा कटाक्ष व व्यंग कसा। बोले प्रदेश में बहुआयामी विकास कहां खो गया? नौकरी कहां गायब हो गई? रेलवे क्यों बिक गया?
आज दिनांक 9 दिसंबर 2021 को सपा सरकार में रहे पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने जनपद बहराइच अंतर्गत तहसील मिहींपुरवा के बभनिया फांटा में विशाल रैली की जिसमें काफी अधिक जन सैलाब उमड़ा। संबोधन के तहत उन्होंने भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए प्रदेश के बहुआयामी विकास पर तंज कसे। उन्होंने यह भी कहा कि हमारी सरकार बनते ही हम शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगारी व गरीबों के उन्मूलन के प्रति अन्य विकास, गरीब कृषकों, बेरोजगारों को कार्य दिलाने, पढ़े लिखों नौजवानों को नौकरी दिलाने पर विशेष कार्य करेंगे। उपरोक्त कार्यक्रम में सपा पार्टी से के के ओझा, रमेश गौतम व जनअधिकार पार्टी समर्थित काफी कार्यकर्तागण एस बी एस पार्टी के हजारों कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। जहां वर्तमान सरकार पर तंज कसते हुए अपनी सरकार आने पर राजभर ने लोगों को प्रत्येक क्षेत्र में कार्य करने का आश्वासन दिया। इस दौरान हजारों हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व भीड़ उपस्थित रही।
