अंकित तिवारी, ब्यूरो चीफ, प्रयागराज (यूपी), NIT:

प्रयागराज में एंटी क्राइम एंटी करप्शन ने अंतर्राष्ट्रीय एंटी करप्शन डे 9 दिसंबर के मौके पर गोष्ठी का आयोजन किया जिसमें प्रयागराज एसपी ट्रैफिक अरुण कुमार दीक्षित जी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे व आला पुलिस अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल थे. प्रयागराज के सामाजिक कार्यकर्ता पत्रकार व समाजसेवी व समाज सेविकाओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। एंटी क्राइम एंटी करप्शन के तमाम पदाधिकारी व सदस्य गणों ने भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ ली और भ्रष्टाचार मुक्त भारत में प्रशासन की मदद करने की बात कही. इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकार गणों को सम्मानित भी किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि अरुण कुमार दीक्षित के हाथों सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकार लोग सम्मानित हुए। जिसमें वरिष्ठ पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ता मुहम्मद गुफरान को सम्मानित किया गया। अवधेश कुमार निषाद जी व जूही जायसवाल जी व निशा मिश्रा जी के देखरेख में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में एंटी क्राइम एंटी करप्शन के पदाधिकारी व सदस्य जुटे रहे और कार्यक्रम को सकुशल समापन करवाया। कार्यक्रम में अवधेश कुमार निषाद, शैलेंद्र श्रीवास्तव, डॉ श्याम बाबू, जूही जयसवाल, निशा मिश्रा, रत्नेश जयसवाल, नीरज जयसवाल, जुनेद वारिस, टोनी शर्मा, विनोद केसरी उपस्थित थे।
