रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

प्रदेश की शान झाबुआ जिले के छोटे से कस्बे मेघनगर विकासखंड के रंभापुर के ओजस्वी कवि निसार पठान रंभापुरी को उर्जा मंत्री ने ओजस्वी काव्य पाठ करने पर सम्मानित किया।
झाबुआ जिले के रंभापुर से निकलकर जिले व प्रदेश सहित देशभर में राष्ट्रीय भावना से जुड़ी कविता के जरिए अपनी अलग पहचान बनाने वाले झाबुआ जिले का नाम देशभर में चमकाने वाले कवि निसार पठान रंभापुरी को शहीद उपमन्यु स्मृति संस्थान ग्वालियर में आयोजित शहीद स्मृति काव्यपाठ के दौरान उर्जा मंत्री मध्य प्रदेश शासन प्रदुम्न सिंह तोमर ने सम्मानित किया।

निसार पठान ने वतन से बढ़कर कोई इबादत हो ही नहीं सकतीं तिरंगे से लिपट पापा आए कविता से आंखें नम कर दी।
इस मौके पर शहीद उपमन्यु की माता सुमन सिंह ने भी उन्हें सम्मानित किया।
वरिष्ठ कवि साजन ग्वालियरी संयोजक रविन्द्र रवि अर्चना बाहाण गये डाक्टर अग्रवाल आदि कवि भी उपस्थित थे।
