'अ' से अक्षर अभियान पार्ट-2 की समीक्षा बैठक सम्पन्न | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

'अ' से अक्षर अभियान पार्ट-2 की समीक्षा बैठक सम्पन्न | New India Times

झाबुआ कलेक्टर सोमेश मिश्रा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में ‘अ’ से अक्षर अभियान की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।

इस बैठक में अ से अक्षर अभियान जो पेटलावद क्षेत्र एवं थांदला क्षेत्र में संचालित किया जा रहा था।

वह अब जिले की सभी जनपद पंचायत क्षेत्रों में चलाया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य अ साक्षर लोग केवल अपने हस्ताक्षर ही नहीं वरन साक्षर इस तरह से किया जाएगा की वे हस्ताक्षर करने के पूर्व जो भी दस्तावेज हो उन्हें अच्छे से पढ़ सके एवं वर्तमान में सायबर क्राइम जो मोबाईल के जरिये हो रहा है। उससे सावधानी रख सके।

मंशा यह है कि आज हर इंसान मोबाईल का उपयोग कर रहे हैं एवं जरा सी गलती से अपने को आर्थिक नुकसानी पहुचा सकते हैं। इस कारण साक्षर बनाने के लिए अ साक्षर अभियान पार्ट-2 जिसमें निजी स्कूलों के शिक्षकों की सेवाएं भी ली जाएगी।
ऐसे लोग एवं एनजीओ इसे अपना मुर्तरूप देंगे।

इस बैठक में मिश्रा द्वारा पेटलावद एवं थांदला विकास खण्ड से जुडे एनजीओ एवं बीआरसी से अ से अक्षर अभियान में किये जा रहे प्रयासों के संबंध में चर्चा की एवं इस क्षेत्र में कार्य कर रहे एनजीओ एवं बीआरसी को निर्देशित किया की इस अभियान में और अधिक प्रगति लाए एवं प्रत्येक विकासखण्ड में साक्षरता शतप्रतिशत हो। कलेक्टर मिश्रा के द्वारा साक्षरता के क्षेत्र में पेटलावद एवं थांदला के कार्यो की प्रगति जिसमें एनजीओ एवं बीआरसी को जिम्मेदारी दी गई थी। पूर्व से चल रहे विकास खण्ड पेटलावद एवं थांदला क्षेत्र के जो 50-50 ग्राम लिये गये है वहां पर साक्षरता के संबंध में सामग्री प्रदान की जा चुकी है। महिलाओं को पढ़ाने के लिये विशेष प्रयास करने के निर्देश दिये। अ से अक्षर अभियान में अपना अभिमत मनोज अरोडा, श्रीमती भारती सोनी आदि के द्वारा दिया गया।

इस बैठक में रोटरी क्लब के अध्यक्ष मनोज अरोडा, श्रीमती भारती सोनी संकल्प ग्रुप झाबुआ, जनजाति कार्य विभाग के सहायक आयुक्त प्रशांत आर्या, सोयल टीआरआईएफ, ओम प्रकाश शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी ओ.पी. वनडे, ज्ञानेश्वर ओझा, समस्त बीईओ, जगदीश सिसोदिया, एम.एल. साक्ला एवं समस्त बीआरसी, समस्त एनजीओ संस्था के प्रमुख निजी स्कूलों के शिक्षक, श्रीमती अन्नु भाबर जिला समन्यक एवं प्रतिनिधि उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version