पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

धार मेथी मार्केट परफेक्ट सीमेंट,अल्ट्राटेक सीमेंट और अन्य सभी सीमेंट कम्पनी से मजदूरी बढ़ाने की मांग को लेकर मजदूर संघ के द्वारा आज कलेक्टर एवं लेबर इंस्पेक्टर धार को एक ज्ञापन दिया गया है, जिसमें बताया गया कि धार शहर के मजदूर हम्मालों को पैसा कम दिया जा रहा है. बढ़ते हुए खाद्य सामग्री की कीमत को लेकर मजदूरों और हम्मालो की कीमत अभी तक नहीं बढ़ी है. वर्तमान में पुराने रेट से ही मजदूर को मिल रही हैं जिसको लेकर हमारे मजदूर संघ के सभी मजदूरों ने मजदूरी रेट बढ़ाई जाने को लेकर आज कलेक्टर महोदय को ज्ञापन दिया है. हमारी मांग है कि जल्द से जल्द हमारी मांग पूरी की जावे और हमारी भी मजदूरी बढ़ाई जाए अन्यथा काम बंद किया जाएगा. ज्ञापन देते समय अशोक मावी. अनिल. नरसिंह. बबलू निनामा. राणाजी भाबर. कैलाश आदि अनेक हमाल और मजदूर उपस्थित रहे।
उक्त जानकारी प्रहलाद मकवाना आदिवासी एकलव्य संगठन जिला महामंत्री धार द्वारा दी गई है.
