मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

माया नगरी मुंबई की भागदौड़ भरी जिंदगी से अल्प समय निकाल कर मुस्कान टीम की सदस्य दीपमाला नरेश चौकीकर ने रविवार को अपनी पुत्री अनाया के जन्मदिन मनाने हजारों मील दूर आकर ग्रामीणों के बीच मनाया। मुस्कान टीम जुन्नारदेव जनपद की ग्राम पंचायत दातलावादी में पहुंच कर बच्चों के बीच मनाया और ग्रामीण बच्चों को इस खुशी में उपहार स्वरूप ठंड से बचने के लिए कंबल भेंट किए। प्राप्त जानकारी के अनुसार विवेकानंद बालक छात्रावास वनवासी कल्याण आश्रम जुन्नारदेव पहुंच कर बच्चों को कम्बल एवं चावल का अनुदान दिया एवं अपनी बेटी का जन्मदिन मनाया. इस अवसर पर कमल दवंडे, मनोज ठाकुर, विनोद दवंडे, अंकित दवंडे, रियाशं दवंडे उपस्थित रहे. वहीं कम्बल पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे, ठंड में बच्चों के लिए राहत साबित हुई।
