उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षाविदों का शिक्षक संघ युवा द्वारा किया गया सम्मान | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षाविदों का शिक्षक संघ युवा द्वारा किया गया सम्मान | New India Times

उपखण्ड अधिकारी बाड़ी राधेश्याम मीणा के मुख्य आतिथ्य में बाड़ी उपखण्ड के शिव पवैनी पैलेस मैरिज गार्डन में आयोजित राजस्थान शिक्षक संघ युवा द्वारा शिक्षक सम्मेलन में राज्य स्तर पर सम्मानित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में भूगोल के व्याख्याता भगवान सिंह मीणा, उत्कृष्ट विद्यालय योजना में राज्य स्तर पर सम्मानित रहल संस्था प्रधान पारस पंवार, पूर्व शिक्षाविद सुरेंद्र सिकरवार, बरगदमेन बगचोली लोधा विद्यालय के शिक्षक नरेंद्र यादव सहित महिला शिक्षिकाओं एवं अन्य शिक्षकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व सीडीईओ सियाराम मीणा,व्याख्याता अतुल चौहान का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर डीईओ प्राथमिक शिक्षा केदार गिरी, डाइट प्रधानाचार्य महेश मंगल, सीबीईओ धौलपुर दामोदर लाल मीणा, बीसीएमओ बाड़ी डॉ गब्बर सिंह मीणा, बाड़ी सीबीईओ दाऊदयाल शर्मा, सैंपऊ के उप प्रधान दुष्यंत बघेला, एसीबीईओ बाड़ी रामकुमार मीणा, मुख्य संदर्भ व्यक्ति राजन मीणा, जिला अध्यक्ष मनीष पहाड़िया शिक्षक संघ युवा, जिला महामंत्री भरत सिकरवार सहित शिक्षाविद मौजूद रहे। मंच संचालन व्याख्याता अतुल चौहान ने किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version