रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (यूपी), NIT:

अमर शहीद टंट्या मामा के बलिदान दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, युवा कांग्रेस, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन, शहर कांग्रेस, कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ता गणों जनप्रतिनिधि गण, पार्षद गणों से विशेष रूप से आग्रह है कि आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया भी उपस्थित रहेंगे. समस्त कांग्रेस जनों से निवेदन किया गया है कि दिनांक 4 नवंबर 2021 को प्रातः 11:30 बजे राणापुर रोड शहीद टंट्या मामा चौराहा प्रतिमा स्थल पर उपस्थित होकर श्रद्धांजलि सभा में भागीदारी सुनिश्चित करें.
