महिला स्व-सहायता समूह द्वारा निर्मित सामग्री गुणवता के मामले में प्रतिष्ठित कंपनियों से कम नहीं है: कलेक्टर. 6 दिवसीय ग्राम सखियों के प्रशिक्षण का किया गया शुभारंभ | New India Times

गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

महिला स्व-सहायता समूह द्वारा निर्मित सामग्री गुणवता के मामले में प्रतिष्ठित कंपनियों से कम नहीं है: कलेक्टर. 6 दिवसीय ग्राम सखियों के प्रशिक्षण का किया गया शुभारंभ | New India Times

कलेक्टर श्री संजय कुमार ने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरूषों से पीछे नहीं हैं, प्रदेश में एनआरएलएम के तहत गठित महिलाओं के स्व-सहायता समूहों द्वारा बेहतर कार्य किया जा रहा है। उनके द्वारा निर्मित सामग्री गुणवत्ता के मामले में प्रतिष्ठित कंपनियों से कम नहीं है। कलेक्टर श्री कुमार ने आरसेट्टी कार्यालय में बैंक सखी के 6 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ में व्यक्त किए।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान बैंक सखियों को बैकिंग साक्षरता के माध्यम से बैंकों से लेन-देन, ट्रॉजेक्शन एवं शासन की विभिन्न ऋण एवं अनुदान की जानकारी दी जावेगी जो ग्रामीणों को प्रशिक्षण उपरांत प्रदाय करेगी।

कलेक्टर श्री कुमार ने कहा कि प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्य किया जा रहा है.
स्व-सहायता समूहों के माध्यम से महिलायें आत्म निर्भर बन रही है। जिले के कई स्व-सहायता समूह द्वारा निर्मित सामग्री गुणवत्ता एवं मूल्य के मामले में प्रतिष्ठित कंपनियों से भी बेहतर साबित हो रही है।
जिले में स्व-सहायता समूहों के माध्यम से जहां महिलायें आत्म निर्भर हुई है वहीं उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आया है। जिसके कारण समाज एवं परिवार में उनका मान एवं सम्मान बढ़ा है।

कलेक्टर ने बैंक सखियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश में महिला स्व-सहायता समूहों के मामले में रूमा देवी अनुकरणीय कार्य किया उनके द्वारा महिलाओं को महिला स्व-सहायता समूह से जोड़कर उन्हें आत्म निर्भर बनाया। महिलायें उनसे प्रेरणा लेते हुए प्रशिक्षण में विषय-विशेषज्ञों द्वारा बताई गई बातों को पूरी गंभीरता के साथ लें।

यह प्रशिक्षण आपके परिवार की जीवन शैली बदलने के साथ-साथ आर्थिक स्थिति में सुधार ला सकता है।
इस मौके पर एनआरएलएम की परियोजना समन्वयक श्रीमती संतमती खलको, एलडीएम श्री वीरेन्द्र पाल सिंह, आरसेट्टी के प्रबंधक श्री शर्मा सहित ग्राम सखी तथा अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version